सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित आसपास के गांवों में मंगलवार को अमावस्या पर लोगों ने दान-पुण्य किया । अमावस्या के मौके पर कोटड़ी श्याम, सिंगोली श्याम के पैदल यात्रा की, इसके साथ ही गांवों में भी भगवान के मंदिरों पर पूजा-अर्चना की और भगवान के दर्शन कर घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, गायों को भी चारा डाला ।।
