ओम जैन
शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) का प्रदेशस्तरीय पत्रकार होली मिलन स्नेह समारोह राजसमंद शहर के विनायक रेस्टोरेंट में मनाया गया। आयोजित होली मिलन स्नेह समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष कमल कुमार झोटा ने की और विशिष्ट अतिथि नारायण लाल सेन थे।
होली मिलन समारोह में प्रदेशाध्यक्ष कमल कुमार झोटा ने कहा कि प्रदेश के सभी 41 जिलों की कार्यकारिणी का अतिशीघ्र गठन किया जा रहा है, दो जिलों में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। झोटा ने भारतीय पत्रकार संघ के उद्देश्यों की जानकारी दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने इस समारोह के लिए संदेश भेजा जिसे प्रदेश महासचिव नारायण लाल सेन ने पढ़ा। राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने अपने संदे में सभी को होली मिलन की स्नेहपूर्ण बधाई दी और राजस्थान प्रदेश के नवमनोनीत ऊर्जावान एवं वरिष्ठ पत्रकार कमल कुमार झोटा प्रदेश अध्यक्ष और साथियों को इस सुंदर, प्रेरणादायक और संगठनात्मक आयोजन के लिए हार्दिक अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में राजसमंद जिला अध्यक्ष विनोद पालीवाल, महामंत्री गणेश कुमावत, सलूंबर जिलाध्यक्ष कमलेश जैन, उपखंड आमेट ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक अजनबी, कपासन अध्यक्ष कालू राम कुमावत, भोपाल सागर अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, दिनेश सनाढ्य सलाहकार विधि वकील सलाहकार पंकज जैन निरंजन पगारिया निरंजन पगारिया की नियुक्ति की आयोजित कार्यक्रम में राजसमंद भाजपा मीडिया प्रभारी नर्मदा शंकर पालीवाल ओम राजसमंद पूर्व अध्यक्ष दिनेश पालीवाल सुरेश जावा सहित उपस्थित थे।
