शिव जांगिड़
लाडपुरा|स्मार्ट हलचल|मिनी अमरनाथ गुप्तेश्वर महादेव कमेटी 20 सदस्यों का जत्था बाबा बर्फानी अमरनाथ की यात्रा के लिए बुधवार को रवाना हुआ। जिनको नगरवासियों ने माला, दुपट्टा पहनाकर यात्रा के लिए रवाना किया।
मिनी अमरनाथ ग्रुप के सदस्य प्रेमचंद सिंधी ने बताया 15 जुलाई को बाबा बर्फानी की यात्रा पर सर्व समाज गुप्तेश्वर महादेव की पूरी टीम भगवान भोलेनाथ की यात्रा पर 20 सदस्यों के साथ रवाना हुए है। सभी सदस्य प्रतिदिन गुप्तेश्वर महादेव के सुप्रभात को पैदल पूजा अर्चना के लिए नियमित जाते है। जत्थे में राजकुमार भंडारी, विनोद कोली, दुर्गेश साहू, राजकुमार सेन, तुलसी सिंधी, प्रकाश धोबी, मुकेश बेरवा, नीरज जोशी, प्रेमजी सिंधी सहित भक्तजन सम्मिलित है।
