बूंदी- स्मार्ट हलचल|अषाढी बीज रथयात्रा को श्री हिंगलाज माता मंदिर नव निर्माण, मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर सालवी समाज द्वारा हिंगलाज माता मंदिर से बालचंद पाडा में हर्षोल्लास से नाचते गाते भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सालवी समाज के सैंकड़ों महिला पुरुष सम्मिलित हुए।
शोभायात्रा का मार्ग में कई जगह स्वागत किया गया
शोभायात्रा यात्रा में महिलाऐ पुरुष नाचते गाते हुए चल रहे हैं शोभायात्रा हिंगलाज माता मंदिर नवल सागर से
नवल सागर पार्क सूरज जी के बड से बालचंद पाडा चंद्र गणेश मंदिर मालियों की हताई बैधनाथ महादेव मनसा पूर्ण गणेश मंदिर के बाहर होते हुए नवल सागर पार्क होते हुए हिंगलाज माता मंदिर पहुंचकर सम्पूर्ण हूई 19 जुलाई को गणेशजी का विदाई समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
