स्मार्ट हलचल|श्री खंडेलवाल वैश्य पंचायत,कोटा के आगामी 19 जुलाई को होने वाले आम चुनाव में किंशुक खंडेलवाल (कूलवाल) प्रचार प्रसार मंत्री पद पर चुनाव लड़ रहें हैं। किंशुक विगत 22 वर्षों से मीडिया जगत में प्रचार प्रसार के कार्य के व्यवसाय से जुड़कर बेहतरीन कार्य कर रहे है व समाज के प्रचार कार्यों में भी विशेष भूमिका निभाते रहे है। समाज में प्रचार प्रसार मंत्री पद पर चुनाव जीतकर उनका मुख्य उद्देश्य समाज का प्रचार करके समाज का नाम आगे बढ़ाना है। ये चाहते है कि सभी समाज बंधु इनको इस पद पर आने का अवसर प्रदान करें जिससे ये समाज हित में बेहतर कार्य कर सकें । इन्होंने कोटा के सभी क्षेत्रों में सभी समाज बंधुओं के घरों पर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की व बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया ।
