गगवाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापकों की कमी के चलते विद्यार्थियों सहित ग्रामीणों ने विद्यालय के गेट पर जड़ा ताला

सूचना पर शिक्षा विभाग में लगाया नया स्टाफ

नीरज मीणा

महुवा। स्मार्ट हलचल/विधानसभा क्षेत्रके गगवाना गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को ग्रामीणजन एवं विद्यार्थियों ने अध्यापकों की कमी के चलते स्कूल के मेन गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है l इसके बाद सूचना पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने तत्काल पांच अध्यापकों को शिक्षण व्यवस्थार्थ विद्यालय में लगाकर ग्रामीणों को समझाकर विद्यालय का ताला खुलवाया।
प्राप्त जानकारी अनुसार इस विद्यालय में करीब दो सौ विद्यार्थी अध्यनरत हैं वही विद्यालय सेकेंडरी से उच्च माध्यमिक में गत वर्ष ही क्रमोन्नति हुआ है जिसके चलते अध्यापकों की कमी चल रही है l वही नवीन स्थानांतरणो में भी विद्यालय में अध्यापक नहीं आए हैं जिसके चलते अभिभावक एवं विद्यार्थियों में खासा रोष व्याप्त है और उन्होंने गुरुवार सुबह स्कूल खुलने से पहले ही स्कूल के मेंन गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है l
पूर्व सरपंच अशोक मीणा ने बताया कि यह स्कूल माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नति हुआ है और उसके बाद से ही व्याख्याता और सेकंड ग्रेड के अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं l जिसके चलते पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है और हमारे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है l
ऐसे में जब तक स्थानीय अधिकारी या जनप्रतिनिधि लिखित में आश्वासन नहीं देते तब तक टेंट लगाकर स्कूल के मेन गेट पर प्रदर्शन जारी रहेगा l
वहीं ग्रामीण राहुल मीणा ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गगवाना में अध्यापकों की कमी से पूर्व में शिक्षा विभाग के अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है लेकिन फिलहाल स्थानांतरण के दौरान भी इस विद्यालय में अध्यापक नहीं लगाए गए जिसके चलते अभिभावकों में रोष व्याप्त है।
वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य भरतलाल ने बताया कि गुरुवार को सुबह जैसे ही स्टाफ स्कूल पहुंचा ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था हमने तालाबंदी की सूचना जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दौसा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर दी है l जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अशोक कुमार शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दौसा द्वारा लखन लाल अंगिरा वरिष्ठ अध्यापक अंग्रेजी, हरिओम गुर्जर कनिष्ठ सहायक व लक्ष्मण मीणा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बैजुपाड़ा द्वारा जलधारी मीणा व्याख्याता भूगोल, सतवीर सिंह गुर्जर अध्यापक लेवल 2, राम सिंह अध्यापक लेवल 1 को अग्रिम आदेश तक शिक्षण व्यवस्थार्थ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गगवाना में अध्यापन कार्य के लिए लगाया गया है जिस पर ग्रामीणों ने विद्यालय का ताला खोल दिया।