नीरज मीणा
महुवा।स्मार्ट हलचल/ महुवा विधानसभा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कोट के नवीन भवन निर्माण के लिए ग्राम पंचायत से विधायक राजेंद्र मीणा ने प्रयास कर अपनी उपस्थिति में पट्टा जारी करवाया।
विधायक राजेंद्र मीणा ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट नवीन भवन को बनाने को लेकर ग्राम पंचायत के माध्यम से मेरी उपस्थिति में पट्टा जारी करा कर के आगामी 18 जुलाई (शनिवार) प्रातः 08:00 बजे आमजन की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर महुवा देहात मंडल अध्यक्ष धारा सिंह , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दौसा सीताराम मीणा, तहसीलदार मंडावर प्रकाश मीणा महुवा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ रोहित शर्मा, XEN NRHM महुवा शिवराम , क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता बंधु एवं आमजन उपस्थित रहे।
