जलशक्ति मंत्रालय की मिनिरत्न कंपनी NPCC के डायरेक्टर बने महेश नुवाल

जलधारा विकास संस्थान के अध्यक्ष की नियुक्ति पर भीलवाड़ा में हर्ष, विभिन्न संगठनों व शुभचिंतकों ने दी बधाई

भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|जलशक्ति मंत्रालय के अधीन भारत सरकार की मिनिरत्न कंपनी नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (NPCC) में महेश नुवाल को डायरेक्टर नियुक्त किए जाने पर भीलवाड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति को जल संसाधन, आधारभूत संरचना विकास और सार्वजनिक परियोजनाओं के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता का सम्मान माना जा रहा है।

महेश नवहाल वर्तमान में जलधारा विकास संस्थान के अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके डायरेक्टर बनने की सूचना मिलते ही सामाजिक, औद्योगिक एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे भीलवाड़ा के लिए गौरव का विषय बताया।

शुभचिंतकों ने कहा कि जलशक्ति मंत्रालय के अधीन कार्यरत मिनिरत्न कंपनी NPCC देशभर में पेयजल, सिंचाई, भवन, सड़क, पुल तथा अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे प्रतिष्ठित संस्थान में महेश नवहाल की नियुक्ति से उनके अनुभव का लाभ राष्ट्रीय स्तर की विकास परियोजनाओं को मिलेगा।

विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने महेश नवहाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महेश नुवाल के नेतृत्व में NPCC विकास कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और प्रभावशीलता को नई दिशा मिलेगी तथा देश में जल संसाधन एवं अधोसंरचना विकास को और मजबूती मिलेगी।