कश्मीर मोहम्मद शेख बने उदयपुर शहर कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के चुनाव सह-प्रभारी

भीलवाड़ा/जयपुर, 17 जुलाई 2026|स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के प्रदेशाध्यक्ष जनाब एम. डी. चोपदार द्वारा संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जारी कार्यालय आदेश के तहत जनाब कश्मीर मोहम्मद शेख को उदयपुर शहर कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) का चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) अल्पसंख्यक विभाग के निर्देशानुसार तत्काल प्रभाव से की गई है। प्रदेशाध्यक्ष जनाब एम. डी. चोपदार ने विश्वास व्यक्त किया कि कश्मीर मोहम्मद शेख अपने संगठनात्मक अनुभव, मेहनत एवं सक्रिय कार्यशैली के बल पर उदयपुर शहर में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा आगामी संगठनात्मक एवं चुनावी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सोशल मीडिया के माध्यम से नियुक्ति की खबर प्रसारित होते ही भीलवाड़ा एवं उदयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं, अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों तथा जनाब कश्मीर मोहम्मद शेख के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाइयाँ देकर मिठाइयाँ खिलाईं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं सक्रिय सहयोग से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त चुनाव सह-प्रभारी जनाब कश्मीर मोहम्मद शेख ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के प्रदेशाध्यक्ष जनाब एम. डी. चोपदार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।