मांडलगढ़ के पूर्व चेयरमैन जफर टांक बने कोटा संभाग प्रभारी, अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की घोषणा

स्मार्ट हलचल|अल्पसंख्यक कांग्रेस के संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष *इमरान प्रतापगढ़ी* और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष *एम.डी. चोपदार* ने संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की सूची जारी की है।प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची में राजस्थान अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मांडलगढ़ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष *जफर टांक* को *कोटा संभाग का प्रभारी* नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार अब जफर टांक कोटा संभाग के कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों में पार्टी संगठन को सक्रिय करने, बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन करने और अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को पार्टी मंच तक पहुंचाने का काम करेंगे।

*लंबे समय से जुड़े हैं संगठन से*

जफर टांक मांडलगढ़ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर भी वे अल्पसंख्यक समाज के मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं। उनकी जमीनी पकड़ और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

जफर टांक ने नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।