मदन मोहन गर्ग
गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गंगापुर सिटी जंक्शन रेलवे स्टेशन के वर्चुअल लोकार्पण समारोह के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में जीपीएस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ टोंक-सवाई माधोपुर सांसद हरीश चंद्र मीणा, गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीणा, मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा एवं कोटा मंडल के वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों ने विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जीपीएस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर चेतन अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त कर स्कूल और शहर का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
