गुर्जरगौड़ समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी पाईवाल का भव्य स्वागत-सम्मान
भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी पाईवाल एवं राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा का सुभाषनगर स्थित गौतम आश्रम में युवा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष योगेश व्यास के नेतृत्व में पारंपरिक रीति से पगड़ी एवं दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।स्वागत समारोह के दौरान युवा जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल शर्मा ने राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष भवानी पाईवाल का अपनी टीम से परिचय कराया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि शीघ्र ही भीलवाड़ा जिला युवा कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा तथा समाज के युवाओं को संगठित करने, उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने एवं सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य युवा सम्मेलन एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी पाईवाल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के युवाओं को एकजुट कर उन्हें शिक्षा, सेवा, संस्कार और सामाजिक नेतृत्व से जोड़ना है। उन्होंने युवाओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा (बीएसएनएल), अशोक श्रोत्रिय, कुलदीप व्यास, कश्यप चतुर्वेदी, विष्णु शर्मा, गौरव शर्मा, ललित शर्मा, बालकृष्ण उपाध्याय, सीपी शर्मा, सांवरलाल शर्मा, शिवराज शर्मा, हिमांशु शर्मा एवं सौरभ त्रिवेदी सहित समाज के अनेक गणमान्यजन एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
