अनिल जांगिड़
स्मार्ट हलचल|श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान विजयनगर शहर की महत्वपूर्ण सभा रविवार को आयोजित हुई। सभा में आगामी नववर्ष 2027 में बसंत पंचमी के अवसर पर सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत 11 से 21 विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन शीघ्र आयोजित किया जाएगा।
सभा में जिला स्तर के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में समाज के प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ समाजसेवियों एवं मातृशक्ति की उपस्थिति में आगामी बैठक आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर राम सिंह बड़गुजर, किशन सिंह शिशोदिया, आकाश सिंह, गोपाल सिंह चौहान, गणेश सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश सिंह राठौड़, महावीर सिंह, दिलीप सिंह चौहान, अमर सिंह कछावा, भंवर सिंह चौहान सहित समाजसेवी उपस्थित रहे।
