राजेश मिश्रा
झालावाड़/अकलेरा
अकलेरा।स्मार्ट हलचल|स्थानीय शहर स्थित ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) पर शनिवार को 3.15 MVA का मुख्य पावर ट्रांसफार्मर अचानक जल गया। इस तकनीकी खराबी के कारण क्षेत्र के कई ग्रामीण फीडरों अमलावदा, सरेड़ी व मवसा व चुरेलिया फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई थी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विद्युत विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत त्वरित कार्रवाई की और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बारां स्टोर से एक नया 3.15 MVA का पावर ट्रांसफार्मर अकलेरा मंगवाया गया। रविवार को तकनीकी टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद नए ट्रांसफार्मर को जीएसएस पर स्थापित किया गया। इसके बाद प्रोटेक्शन टीम ने सभी आवश्यक तकनीकी पहलुओं और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की।
/*विशेष पूजा-अर्चना के साथ किया चार्ज*/
नॉन-स्टॉप कार्य के बाद जैसे ही प्रोटेक्शन टीम ने ट्रांसफार्मर को पूरी तरह सुरक्षित और चार्ज करने के लिए तैयार घोषित किया, वैसे ही मौके पर जनप्रतिनिधि पहुंचे। भाजपा जिला प्रवक्ता (झालावाड़) दिनेश जी मंगल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिमेष गोयल एवं स्थानीय सरपंच रामसिंह जी मीणा, मदन जी मीणा, चिराग गर्ग, आदित्य नगर आदि द्वारा मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना कर नए पावर ट्रांसफार्मर को विधिवत रूप से चार्ज करवाया गया।
ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
नया पावर ट्रांसफार्मर चार्ज होने के साथ ही पिछले 36 घंटे से बंद पड़े ग्रामीण फीडरों की विद्युत सप्लाई सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है। ट्रांसफार्मर चार्ज होने के दौरान प्रोटेक्शन टीम में कनिष्ठ अभियंता नितेश कुमार जी, सतीश चतुर्वेदी जी, रमाकांत जी, विद्युत विभाग अकलेरा के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुन्दर सैनी, शैलू भील इंजीनियरिंग सुपरवाइजर, युवराज पारेता, श्याम सुंदर ,विनोद टेलर, शहजाद ,पवन बागरी सहित विभाग की, एफआरटी टीम और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व जागरूक नागरिक उपस्थित रहे। विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने विभाग और मुस्तैद जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।
