NEET UG 2026 श्रीनगर महुवा के आयुष शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 13294 कैटिगरी रैंक 1493 हासिल कर गांव का नाम रोशन किया

खेराड क्षेत्र की जनता की सेवा करना मेरा पहला लक्ष्य

स्मार्ट हलचल|महुआ क्षेत्र श्रीनगर गांव के आयुष शर्मा ने नीट यूजी 2026 में ऑल इंडिया रैंक 13294 कैटिगरी रैंक 1493 हासिल कर गांव का नाम रोशन किया आयुष ने बताया कि उनका सपना एमबीबीएस और पीजी की पढ़ाई पूरी करने के बाद खेराड क्षेत्र की जनता के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है आयुष ने बताया कि मेरा शुरू से ही लक्ष्य तय कर लिया था कि मुझे डॉक्टर ही बनना है इसलिए मेने लगाकर पढ़ाई की जिसमें उनके माता-पिता का उनका पूरा सहयोग रहा सबसे बड़ी प्रेरणा नियमित पढ़ाई अनुशासन और परिवार के सहयोग से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है
दादाजी मूलचंद शर्मा आयुष के पिता राजकुमार शर्मा माता रेखा देवी शर्मा अंकल जी हीरालाल शर्मा एवम् समस्त सुखवाल परिवार श्रीनगर महुआ ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी