राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर तकनीकी व्याख्यान आयोजित

धौलपुर।स्मार्ट हलचल|राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय धौलपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विभिन्न वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं अनुसंधान के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.बी.एल. गुप्ता के प्रेरणादायक उद्बोधन से हुई। उन्होंने अपने संबोधन में विज्ञान को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए विद्यार्थियों को नवाचार, अनुसंधान एवं तकनीकी विकास के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अनीता त्यागी, डॉ. निमिषा जादौन तथा डॉ. निबेदिता नाहा वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ीं एवं विद्यार्थियों को तकनीकी व्याख्यान प्रदान किया। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. वाई.बी. पाराशर, प्राचार्य कमला महाविद्यालय तथा डॉ. धर्मेंद्र कुमार मीणा, राजकीय महाविद्यालय बाड़ी भी कार्यक्रम से जुड़े एवं विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। अपने व्याख्यान के दौरान डॉ. निमिषा जादौन ने भारतीय महिला वैज्ञानिकों की उपलब्धियों एवं विज्ञान के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों में विद्यार्थियों सौम्या सक्सेना एवं तनु बंसल द्वारा विज्ञान विषय पर आकर्षक पोस्टर प्रस्तुति दी गई।इस दौरान ्ब्रजेश कुमार त्यागी, शिवकांत शर्मा, मिलेश चौहान,विनय बघेला, निरंजन सिंह, मोहित श्रीवास्तव, सौरव शर्मा, विजय कुमार, विवेक चौहान एवं अतुल कुमारवंशिका यदुवंशी, मनीष कुमार, सृष्टि झा आदि मौजूद रहे।