भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की माताजी की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे गृह राज्य मंत्री, पूर्व सांसद, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मदन मोहन गर्ग

गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल। भाजपा सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर की माताजी स्वर्गीय श्रीमती संपत्ति देवी के निधन पर उनके पैतृक गांव अहमदपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
रविवार को राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, विजय सिंह बैसला , प्रदेश मंत्री सीताराम पोसवाल एवं जिला अध्यक्ष करौली गोवर्धन सिंह जादौन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा, पूर्व ग्रामीण मंडल महामंत्री विनोद शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, समाज के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर स्वर्गीय संपत्ति देवी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए और मानसिंह गुर्जर सहित परिजनों से मिलकर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।