Homeराज्यउत्तर प्रदेशपूर्वोत्तर रेलवे ने पर्यावरण जागरूकता अभियान के दौरान कैंटीन से खाद्य पदार्थ...

पूर्वोत्तर रेलवे ने पर्यावरण जागरूकता अभियान के दौरान कैंटीन से खाद्य पदार्थ का लिए नमूने!Environmental Awareness Campaign



पूर्वोत्तर रेलवे ने पर्यावरण जागरूकता अभियान
के दौरान कैंटीन से खाद्य पदार्थ का लिए नमूने!

Environmental Awareness Campaign


 शीतल निर्भीक
वाराणसी।स्मार्ट हलचल/मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के दिशा निर्देश पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अपूर्व स्वर्णकार के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के पहले आम जनमानस को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने अपना नैतिक दायित्व निभाने के लिए वाराणसी मंडल पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत यात्रियों को स्वच्छता कायम रखने,पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।


पूर्वोत्तर रेलवे ने आज सोमवार को मिशन लाइफ के तहत बनारस स्टेशन पर पौध रोपण से सम्बन्धित रैली निकालकर यात्रियों को यह संदेश दिया गया कि पृथ्वी पर हो रहे जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौध रोपण कार्य करने की आवश्यकता है। इसके अलावा यात्रियों को प्लास्टिक बैग्स का उपयोग न करने हेतु जागरूक किया गया तथा यात्रियों के बीच कॉटन बैग्स का वितरण किया गया।

छपरा जं पर मिशन लाइफ फार पर्यावरण संरक्षण के तहत फूड स्टॉल पर खाद्य पदार्थ की क्वालिटी चेक किया गया, खाद्य पदार्थ की एक्सपायरी, स्टाल और वेंडर की साफ-सफाई चेक किया गया। वही गाजीपुर सिटी स्टेशन पर विश्व पर्यावरण संरक्षण हेतु “पेङ लगाओ पर्यावरण बचाओ” के नारे के साथ, प्लास्टिक बैग के बजाय कपङे के थैले का उपयोग करने हेतु यात्रियों के बीच कपङे के थैले वितरित कर जागरूक किया गया।मऊ रेलवे स्टेशन पर जागरूकता रैली निकली गयी। इस दौरान उक्त स्टेशनों के स्टेशन अधीक्षक,स्वास्थ्य निरीक्षक समेत सभी विभागों के सुपरवाइजरों एवं स्टेशन के कर्मचारियों ने सराहनीय योगदान दिया। इस आशय की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने मीडिया को दी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES