मदन मोहन गर्ग
गंगापुर सिटी,स्मार्ट हलचल । क्रिएटिव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं क्रिएटिव आर्ट्स अकादमी में शुक्रवार को आयोजित विशेष सभा (हैप्पी असेंबली) के दौरान कक्षा 12वीं कला संकाय के फेज-1 परीक्षा के टॉपर्स तथा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट -2026 में चयनित विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कहा गया कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट उपलब्धियां पूरे क्रिएटिव परिवार के लिए गर्व का विषय हैं। यह सफलता उनके जीवन की शुरुआत है और आगे भी वे बड़े लक्ष्य हासिल कर विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनें तथा निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें। समारोह में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
