भीलवाड़ा में दिनदहाड़े घर पर तलवार लेकर घुसा युवक, शिव नगर में महिला व पति पर जानलेवा हमला, दी धमकी

पीड़ित परिवार ने सुभाष नगर थाने में दी शिकायत

भीलवाड़ा | सुभाष नगर थाना क्षेत्र के शिव नगर में रविवार 19 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11:10 बजे एक युवक तलवार लेकर घर में घुस गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता लाड देवी पत्नी दुर्गा लाल माली, निवासी शिव नगर ने सुभाष नगर थाना में शिकायत देकर बताया कि आरोपी माणक नगर लखन पिता मदन लाल माली सुबह घर के बाहर आया और तलवार लेकर घर के अंदर घुसने की कोशिश करने लगा।

खिड़की पर किया हमला, तोड़ने की कोशिश

शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने पहले घर की खिड़की पर तलवार से वार किया। इसके बाद खिड़की से अंदर हाथ डालकर पति पर हमला करने का प्रयास किया। जब सफल नहीं हुआ तो खिड़की तोड़ने लगा।

शोर सुनकर आरोपी गाली-गलौज करते हुए भाग गया। जाते समय धमकी दी कि “घर की तरफ आया तो तलवार से गर्दन काट दूंगा। कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।”

परिवार दहशत में, सुरक्षा की मांग

घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला, धमकी और घर में घुसकर मारपीट का मामला दर्ज कर सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

सुभाष नगर थाना अधिकारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।