144 पव्वे अवैध देशी शराब सहित आरोपी रवि नायक गिरफ्तार
परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त
बूंदी-स्मार्ट हलचल|जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बून्दी पुलिस लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चंपावत के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी वृत्त बून्दी अनिल जोशी के सुपरविजन में रमेश चन्द आर्य थानाधिकारी थाना कोतवाली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आरोपी रवि नायक पुत्र रमेशचंद उम्र 43 वर्ष निवासी नगर परिषद की गली बून्दी थाना कोतवाली, जिला बून्दी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 144 पव्वे अवैध देशी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।
दिनांक 19 जुलाई 2026 को रात्रि के समय थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस टीम द्वारा दोराने गश्त एवं अवैध कार्य चेकिंग पुरानी धानमंडी परिसर बून्दी में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल चालक को रोककर नियमानुसार पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चालक के पास रखे एक प्लास्टिक के कट्टे की जांच करने पर उसमें 144 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई, जिसके संबंध में आरोपी कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। अवैध शराब बरामद होने पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या RJ 08 SN 1645 एवं बरामद 144 पव्वे अवैध देशी शराब को नियमानुसार जब्त किया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली बून्दी पर प्रकरण संख्या 259/2026 धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध शराब के स्रोत, खरीद-फरोख्त एवं संभावित तस्करी नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले का अनुसंधान जारी है।
