बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 20 जुलाई को नारी शक्ति राजस्थान आशा सहयोगिनी स्वास्थ्य संघ शाखा सांगोद द्वारा अपनी मांगों को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार सुरेन्द्र वर्मा को ज्ञापन सौपा इससे पूर्व ब्लॉक सांगोद की आशा सहयोगिनीया चेतन्य हनुमान मंदिर परिसर में एकत्र हुई जहा संगठन के प्रदेश प्रभारी भगवती जोशी ने मोजुद आशा सहयोगनीयो को सम्बोधित करते हुए उनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने का निर्णय लिया उसके बाद सभी आशा सहयोगिनी रैली के रूप में नारे लगाती हुई उपखण्ड कार्यालय पहुंची जहा अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार सुरेन्द्र वर्मा को ज्ञापन देकर मांगो को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए कहा इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रा वैष्णव ,नगर अध्यक्ष निर्मला सुमन ,नर्बदा गोचर ,भगवती मालव ,सुनीता पारेता ,रेखा राठौर ,विमला ,चन्द्रकला मीणा ,पार्वती समेत कई आशा सहयोगिनीया मोजुद रही
