एडवोकेट स्नेह परिवार द्वारा फाग एवं चंग महोत्सव आयोजित

भीलवाड़ा । एडवोकेट स्नेह परिवार द्वारा होली के शुभ अवसर पर अधिवक्ताओ के लिए फाग एवं चंग महोत्सव का आयोजन संगीत कला केंद्र हॉल में आयोजित किया। सर्वप्रथम एडवोकेट स्नेह परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम की संयोजक टीम एडवोकेट पीरू सिंह गौड़, अनिल कुमार पारीक, नवनीत कुमावत, अनीता व्यास, ममता दाधीच, राजकुमार सोनी, बालू लाल उपाध्याय, सरिता स्वर्णकार, सूर्यप्रकाश सरगरा ने राधा-कृष्ण, माँ सरस्वती व श्रीराम जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वालित कर, पुष्प व ग़ुलाल अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम मे सभी अधिवक्ताओ के मान्यता कँवर, शिवना व्यास व यशस्वी कँवर द्वारा ग़ुलाल से तिलक लगाया गया एडवोकेट अनिता व्यास ने कृष्ण व एडवोकेट राजेश्वरी शर्मा ने राधा तथा एडवोकेट बालू लाल उपाध्याय ने सुदामा की भूमिका निभाई। एडवोकेट कन्हैयालाल खारोल, भूपेंद्र सिंह चारण, पल्लवी गुप्ता, ममता दाधीच, निशा राजपूत,ममता लक्षकार, निशा कँवर गौड़ द्वारा भगवान श्री कृष्ण, संवारिया सेठ, खाटू श्याम जी व महाकाल के भजन सुनाये गये जिस पर सभी अधिवक्ता झूम उठे और सभी ने एकल, सामूहिक नृत्य किया। सभी अधिवक्ताओ द्वारा फूलो की होली खेली गई|साथ ही सभी महिलाओ ने फाग के भजनो पर सामूहिक नृत्य किया तथा पुरुष अधिवक्ताओ ने चंग के भजनो पर नृत्य का भरपूर आनंद लिया| कार्यक्रम मे सभी के लिए चाय व नाश्ता तथा कार्यक्रम पश्चात एडवोकेट स्नेह परिवार द्वारा सभी के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन किया जिसमे सभी अधिवक्ताओ ने राजस्थान का सुप्रसिद्ध भोजन दाल बाटी, चूरमा का आनंद लिया| कार्यक्रम की एंकरिंग एडवोकेट भूपेंद्र सिंह चारण व पीरू सिंह गौड़ ने की|
इस दौरान एडवोकेट नवीन चेचाणी, कन्हैयालाल तेली,सुधीर डांगी,बालकिशन साहू, सुरेश व्यास, महावीर आचार्य, सीमा अहीर, मनीष बुलिया, किरण सोनी,दीपक चतुर्वेदी, अंकित टेलर,मनोहर लालवानी,शीबा जॉन, पदिनेश जैन,दीपक खूबवानी परमेन्द्र सिंह चौहान, ललित वर्मा, कमलेश वर्मा, निशा राजपूत, ममता स्वर्णकार, सुमित माली, विशाल गौतम, रामपाल बाल्दी, संजय रांका, विश्वास वैष्णव, जयदीप सिंह राणावत, अमित त्रिवेदी, अजय माहेश्वरी,सीमा शर्मा, मुकेश शर्मा,अभिषेक औझा, आरती कुमावत, गोपाल लोढ़ा, नीलेश वैष्णव, पुखराज वैष्णव,सुनीता कँवर राठौड़,राकेश सोनी, अमीषा,शिवप्रकाश भट्ट, तमन्ना सुवालका, संगीता सुवालका वंदना जी आमेटा,प्रताप तेली सहित कई अधिवक्ताओ ने फाग एवं चंग महोत्सव का भरपूर आनंद लिया|