शिव लाल जांगिड़
लाडपुरा स्मार्ट हलचल श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ परिसर में कंजर जाति भातु समाज द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 48 यूनिट रक्तदान किया गया। समाज के सदस्यों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कंजर समाज की कुल देवी मां जोगणिया शक्ति पीठ स्थल स्थित वैष्णो देवी धर्मशाला, रक्तदान किया।
इस अवसर पर कंजर जाति भातु समाज द्वारा क्षेत्र में धर्मशाला निर्माण को लेकर भी चर्चा आयोजित की गई, जिस पर समाज के पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों द्वारा ट्रस्ट से स्थान की मांग की गई।
कार्यक्रम में कंजर भातु समाज के अध्यक्ष लाभचंद कंजर, पालका उपाध्यक्ष रामचंद्र कंजर चेची, सीताराम कंजर, बालूराम कंजर, एडवोकेट (सेवानिवृत्त), एएसआई रामपाल कंजर, विकास कंजर (जिला अध्यक्ष, भीलवाड़ा), प्रेमचंद कंजर, शिक्षण अर्जुन कंजर, दिनेश कंजर, सुरेंद्र कंजर सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
साथ ही श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ प्रबंध एवं विकास संस्थान की ओर से अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी, मेंढकेश्वर महादेव महंत श्री नंदकिशोर जी महाराज एवं संस्थान के सदस्यगण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन धर्म की मुख्यधारा के सिद्धांतों के अनुरूप संस्थान कंजर भातु समाज के सामाजिक उत्थान एवं विकास के लिए निरंतर सहयोग करता रहेगा। उन्होंने समाज के हित में धर्मशाला हेतु भूमि उपलब्ध कराने के विषय पर कंजर समाज द्वारा आने वाले महीनों निरन्तर मीटिंग कर धर्म नीति के अंतर्गत रहने पर एवं सामाजिक गतिविधियां करते रहने के अंतर्गत संस्थान निर्णय करेगा।
बैठक में उपस्थित सभी समाजजनों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि समाज की ओर से किसी भी प्रकार के गैरकानूनी कार्यों को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा तथा सामाजिक एवं श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ स्थल पर हर प्रकार के सहयोग सेवा करते रहने का संकल्प लिया संस्थान के द्वारा निर्धारित धर्मनीति के अंतर्गत सद्भाव, शिक्षा एवं विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही सभी ने आगामी समय में समाजहित एवं कंजर समाज के सामाजिक उत्थान से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय सामूहिक रूप से लेने का संकल्प भी व्यक्त किया।
