बी एम राठौर
न्यूज
सांगोद 21 जुलाई को अप्राकृतिक सम्बंध बनाने से मना किया तो कर दी हत्या
स्मार्ट हलचल|सांगोद, यहां थाखाजी मोहल्ले में तेजाजी मंदिर परिसर में मिली युवक के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने हत्या के आरोप में एक जने को गिरफ्तार किया है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अप्राकृतिक सम्बंध बनाने के लिए मृतक शुभम पर दबाव डाला। शुभम के मना करने व चिल्लाने पर पत्थर से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। उल्लेखनीय है कि यहां थाकाजी मोहल्ले में सोमवार सुबह तेजाजी मंदिर परिसर में खुन से लथपथ एक युवक का शव मिला। प्रारम्भिक जांच में ही पुलिस ने पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या की आशंका जताई थी। सूचना पर पुलिस उपअधीक्षक नरेन्द्र जैन, थानाधिकारी पवन मीणा मौके पर पहुंचे तथा शव के साथ मंदिर परिसर की गहनता से छानबीन की। पुलिस ने एफएसएल एवं अन्य एक्सपर्ट टीम को भी मौके पर बुलाकर जांच करवाई तथा साक्ष्य जुटाए। शव को अस्पताल ले जाने के बाद शव की शिनाख्त सांगोद निवासी बीस वर्षीय शुभम सुमन के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
— फिर खुला हत्या का राज–
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि सांगोद थाने के साथ सायबर सेल, डीएसटी की टीमों ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसी टीवी की गहनता से जांच की। एक दर्जन से अधिक सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज की जांच में मृतक शुभम रात करीब बारह बजे आरोपी के साथ मंदिर की तरफ जाते नजर आया। एक अन्य फुटेज में मंदिर में आरोपी शुभम से मारपीट करते हुए तथा उसे घसीटते हुए नजर आया।
— सीसी टीवी फुटेज से मिला साक्ष्य–
सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध महावीर माली उर्फ सनन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। थानाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि रविवार रात आरोपी बहला फुसलाकर मृतक शुभम को अपने साथ ले गया। आरोपी ने उसके साथ अवैध सम्बंध बनाने का दबाव डाला, नहीं मानने पर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।
