नई कार्यकारिणी ने कुलदेवी मंदिर में पूजन कर लिया समाज सेवा का संकल्प

संजय चौरसिया

कोटा। स्मार्ट हलचल|दिनांक 22 फरवरी 2026 को संपन्न हुए भव्य अखिल भारतीय चौरसिया महासभा (कोल.) ‘चौरसिया परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह’ की अपार सफलता के पश्चात नई कार्यकारिणी द्वारा कुलदेवी माता नाना देवी मातेश्वरी मंदिर पहुंचकर साफ-सफाई एवं विधिवत पूजन-अर्चना की गई। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने माताजी का आशीर्वाद लेकर समाज सेवा एवं संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आलोक चौरसिया ने बताया कि नई कार्यकारिणी समाज के उत्थान एवं एकता के लिए निरंतर कार्य करेगी। इस अवसर पर लंबे समय से निस्वार्थ भाव से माताजी की सेवा कर रहे पंडित राधेश्याम का कार्यकारिणी के संरक्षक गजेंद्र चौरसिया एवं गोपालदास चौरसिया द्वारा माला पहनाकर एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।
राजस्थान चौरसिया कार्यकारिणी के अध्यक्ष हेमराज चौरसिया एवं कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र चौरसिया ने कहा कि चौरसिया समाज आज व्यापार, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना रहा है। समाज के युवाओं का योगदान सराहनीय है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा मजबूत होता है तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलता है।
इस मौके पर कार्यकारिणी के सदस्य आशीष चौरसिया, राधेश्याम चौरसिया, हेमंत चौरसिया, हितेश चौरसिया एवं अमित चौरसिया सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।