भीलवाड़ा पुलिस का मेगा एक्शन: 12 थानों से 37 उपद्रवी गिरफ्तार, 9 थानों के 15 फरार आरोपी भी दबोचे

(महेन्द्र नागौरी)

भीलवाड़ा ।स्मार्ट हलचल|जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए भीलवाड़ा पुलिस ने मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया। 12 पुलिस थानों में शांति भंग के आरोप में 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 9 थानों में दर्ज विभिन्न मामलों के 15 वांछित आरोपियों को भी दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस, बीएनएस, एनडीपीएस एक्ट, एमएमडीआर एक्ट, आबकारी अधिनियम और एनआई एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई।
इन थानों में हुई शांति भंग की कार्रवाई
शाहपुरा थाना पुलिस ने जगदीश, सांवरलाल बावरी और मनोज को गिरफ्तार किया।
जहाजपुर थाना पुलिस ने राजेन्द्र मीणा, बालेन्द्र सिंह मीणा, नरसिंह उर्फ नरेश मीणा, विजेन्द्र मीणा, भागीरथ उर्फ दीपक मीणा और बबलू मीणा को गिरफ्तार किया।
शक्करगढ़ थाना पुलिस ने जयलाल बैरवा, गुलाबपुरा थाना पुलिस ने नरेश कुमार रेगर, रायला थाना पुलिस ने आदिल, मोहम्मद रज्जाक और राहुल माली, शंभूगढ़ थाना पुलिस ने गोविंदराम जाट और रामस्वरूप जाट, रायपुर थाना पुलिस ने भागूलाल गुर्जर और कैलाश जाट, मांडल थाना पुलिस ने शोभालाल गुर्जर, पुर थाना पुलिस ने प्रकाशचंद रेगर, पिंटू उर्फ प्रकाशचंद, भैरूसिंह, कमलेश भील और कालू भील, भीमगंज थाना पुलिस ने आमिर, गांधीनगर थाना पुलिस ने अनिल लुहार, युवराज, दीपक कुमार, धनराज, टीकम, दिनेश, जगदीश जीनगर, रामप्रसाद आचार्य और राहुल गवारिया, जबकि सुभाषनगर थाना पुलिस ने दीपक तेली और भेरूलाल तेली को धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।

इन वांछित आरोपियों को भी दबोचा:-

मंगरोप थाना पुलिस ने राहुल उर्फ हाबू (धारा 303(2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट), हमीरगढ़ थाना पुलिस ने आशाराम उर्फ नन्दलाल सालवी (303(2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट), मांडलगढ़ थाना पुलिस ने मनीष जाट व राकेश विश्नोई (धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट) तथा किशनलाल तेली (303(2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट) को गिरफ्तार किया।
बिगोद थाना पुलिस ने विक्रमसिंह राजपूत और दुर्गेश मीणा (धारा 115(2), 126(2), 112(2), 3(5) बीएनएस), जहाजपुर थाना पुलिस ने फकीर मोहम्मद को कोर्ट वारंट पर, काछोला थाना पुलिस ने रामकुमार उर्फ रामकवार भील (धारा 103(1) बीएनएस), शंभूगढ़ थाना पुलिस ने नारू भील और गोपाल भील (303(2), 112(2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट), गंगापुर थाना पुलिस ने नारायण जंगलीया (19/54 आबकारी अधिनियम) तथा रायपुर थाना पुलिस ने राम सालवी (19/54 एक्साइज एक्ट) और कैलाश रेगर (धारा 138 एनआई एक्ट) को गिरफ्तार किया।