सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के जीवा का खेड़ा गांव के पास से गुजर रही मेवाड़ की गंगा बनास नदी में दिन-दहाड़े अवैध बजरी खनन पर बड़लियास पुलिस ने कार्रवाई हुए चार ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर थाने लाकर खड़ा किया । एएसआई गोपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह जीवा का खेड़ा के पास बनास नदी में दबिश दी, जहां बनास नदी में चार ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध बजरी खनन करते हुए पाये गये । पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन कर थाने लाकर खड़ा किया, इसकी सूचना माइनिंग विभाग को दी, पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के बजरी माफियों में हड़कंप सा मच गया ।।
