महेन्द्र नागौरी
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|जिला पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर शहर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत बसों, मिनी बसों, ऑटो, ई-रिक्शा और कैब सहित सार्वजनिक परिवहन वाहनों पर राजकॉप सिटीजन एप के स्टीकर चस्पा कर इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।
अभियान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (सिविल राइट्स एवं एएचटी) के निर्देशों की पालना में संचालित किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने, मोबाइल पर बात करने और अन्य नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
फरवरी में सख्ती के आंकड़े:-
यातायात शाखा ने फरवरी 2026 में मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत कुल 7,747 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें:-
3,448 चालान तेज गति के
77 शराब पीकर वाहन चलाने के:-
341 मोबाइल पर बात करते पकड़े गए:-
502 तीन सवारी बैठाने पर
1,689 नो पार्किंग में वाहन खड़े करने पर
309 ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर
यातायात पुलिस ने आमजन से नियमों का पालन करने और महिला सुरक्षा में सहयोग की अपील की है।
