श्री नारायणी सेना का विस्तार: प्रकाश चन्द सैन बने भीलवाड़ा के नए जिला अध्यक्ष

गुरला:-स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा श्री नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गहलोत की सहमति से राजस्थान प्रदेश नेतृत्व ने संगठन का विस्तार किया है . इसके तहत सुरास (मांडल) निवासी प्रकाश चन्द सैन को भीलवाड़ा जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है .यह मनोनयन संगठन के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश सैन और प्रदेश प्रधान महासचिव राजेन्द्र प्रसाद सैन (बगड़ी) की अनुशंसा पर कोर कमेटी की सहमति से हुआ है .*निस्वार्थ सेवा का मिला फल* मोहन लाल सैन के सुपुत्र प्रकाश चन्द सैन लंबे समय से सैन समाज और सामाजिक भलाई के कार्यों में निस्वार्थ भाव से सक्रिय हैं . उनकी इसी लगन, निष्ठा और समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें भीलवाड़ा जिले की कमान सौंपी है .
*युवाओं को एकजुट कर समाज का विकास करना लक्ष्य*
नियुक्ति पत्र जारी करते हुए प्रदेश नेतृत्व ने भरोसा जताया कि प्रकाश चन्द सैन भीलवाड़ा में संगठन को मजबूत करेंगे . वे सैन समाज के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास के लिए काम करेंगे और युवाओं को एकजुट करेंगे .
*बधाईयों का लगा तांता*
इस नियुक्ति पर श्री नारायणी सेना के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों, स्थानीय समाज बंधुओं और मित्रों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी . जिम्मेदारी मिलने के बाद नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रकाश चन्द सैन ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया . उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे .