ए.आर.टी.ओ. श्री शांति भूषण की बडी कार्यवाही

तिकुनिया क्षेत्र में 28 वाहनो का किया निरुद्ध तथा 43 वाहनो के विरुद्ध चालान की कार्यवाही*

 

लखीमपुर खीरी। स्मार्ट हलचल|परिवहन आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्दोशो के अनुपालन में उत्तर प्रदेश में भिन्न-2 प्रवर्तन अभियान चलाये जा रहे है जिस क्रम में जनपद में आज सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्री शांति भूषण पाण्डेय द्वारा विशेष अभिय़ान चलाकर तिकुनिया क्षेत्र में प्रवर्तन कार्यवाही की गयी श्री पाण्डेय द्वारा बताया गया कि उन्होने अपने प्रवर्तन दल के साथ मिल कर आज थाना शारदानगर ढकेरवा पढुआ निघासन एवं सिंगाही में कुल *28 वाहनो के विरुद्ध बन्द की तथा 43 वाहनो के विरुद्ध चालान* की कार्यवाही की गयी है। श्री पाण्डेय ने बताया कि उक्त कार्यवाही परमिट शर्तो के विरुद्ध, क्षमता से अधिका सवारी ढोना, ओवरलोडिंग, फिटनेस फेल एवं परमिट शर्तो के विरुद्ध कार्यवाही की गयी ।
*जिला बस आपरेटर्स द्वारा की गई शिकायतो के क्रम में कार्यवाही।*
श्री पाण्डेय ने बताया कि जिला बस आपरेटर्स द्वारा परिवहन आयुक्त महोदय को पृष्ठांकित ज्ञापन देकर *स्टेज कैरिज मार्ग पर अनाधिकृत रुप से संचालित हो रहे यात्री वाहनो की शिकायत की गयी* तथा उक्त शिकायत के क्रम में स्टेज कैरिज मार्ग पर अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन उत्तर प्रदेश द्वारा विशेष अभियान चलाने के निर्देश प्राप्त होने के उपरान्त कार्यवाही की गयी तथा आज की कार्यवाही मे *मुख्य स्टेज कैरिज मार्ग पर संचालित हो रहे ई-रिक्शा एवं परमिट शर्तो का उल्लघंन करते हुए यात्री वाहनो के विरुद्ध कार्यवाही भी गयी*।

*स्कूल वाहनो पर भी कसा गया शिकंजा*

श्री पाण्डेय ने बताया कि उक्त मार्ग पर ही संचालित *आधारशिला ऐकडमी की बस जिसके सभी प्रपत्र अवैध पाये गये तथा बच्चो का संचालन करते हुए पायी गयी को निरुद्ध किया गया तथा गुरुनानक देव शिक्षा अकेडमी तिकुनिया एवं एस0बी0 मार्डन स्कूल का भी एक एक वाहन बन्द किया गया इस प्रकार कुल 03 स्कूली वाहनो के विरुद्ध चालान एवं बन्द की कार्यवाही की गयी।*
वही श्री पाण्डेय ने आमजन मानस से अपील भी की ऐसी वाहनो से सवारी करने से बचे जो क्षमता से अधिक सवारी ढो रही है या जिसके प्रपत्र एवं फिटनेस फेल हो एवं स्कूल प्रबन्धको को निर्देशित भी किया की ऐसी किसी भी वाहन से स्कूली छात्र/छात्राओ का परिवहन न करें जिसकी फिटनेस या अन्य कोई प्रपत्र फेल है ऐसी वाहनो से यदि कोई दुर्घटना घटित होती है उसकी समस्त जिम्मेदारी स्कूली प्रबन्धको की होगी एवं विधिक कार्यवाही की जायेगी।