दौलतगढ़ से सांवरिया सेठ की 5वीं पदयात्रा रवाना, 4 मार्च को सेठजी संग खेलेंगे होली

आसींद । सांवर मल शर्मा
आसींद क्षेत्र के दौलतगढ़ गांव में श्रद्धा और उत्साह के साथ दौलतगढ़ से सांवरिया सेठ मंदिर के लिए 5वीं पदयात्रा 28 फरवरी को रवाना हुई। पदयात्री 3 मार्च को मंदिर पहुंचेंगे तथा 4 मार्च को सेठजी के साथ होली खेलकर वापसी के लिए प्रस्थान करेंगे। पदयात्रा में सुनील अरोड़ा, पवन शर्मा, लोकपाल सिंह, नारायण लाल, चांदमल वैष्णव, देवी लाल, भगवती प्रसाद, सुनील शर्मा, राहुल, ईश्वर, प्रवीण, गोविंद, दिलखुश, लोकेश, मनीष, सीताराम, गोविंद, अजय गर्ग, जगदीश सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रियों में भगवान के प्रति विशेष आस्था और उत्साह देखने को मिल रहा है। पदयात्रा मार्ग में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए सेठजी के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

इस दौरान एक विशेष आकर्षण डॉली (कुत्ते का नाम) भी है, जो पूरी श्रद्धा के साथ पदयात्रियों के साथ पैदल चल रही है और सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।