मिसन2027-योगी आदित्यनाथ के जनपद प्रथम आगमन पर सौगातो की किया बौछार

फतेहपुर। स्मार्ट हलचल|मुख्यमंत्री ने जहां सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं, उपलब्धियां को गिनाया। वहीं जिले की तस्वीर बदलने का दावा करते हुए पिछड़े जनपद से उबारने का भी दावा किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में जनपद वासियों को भरोसा दिलाया की नीति आयोग के अगले सर्वे में फतेहपुर भी अग्रणी विकसित जनपदों की सूची में अपना नाम दर्ज कराएगा। वही अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि कानून व्यवस्था, माफियाओं, नकल माफिया, भूमाफियो से मुक्त करने और कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री का संबोधन में जहां विकास की तमाम परियोजनाओं की चर्चा किया। वहीं समाजवादी पार्टी को भी आड़े हाथों लेने का मौका नहीं चूके।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में बीते सवा नौ साल में उत्तर प्रदेश में 9 लाख से अधिक युवाओं को बिना किसी सिफारिश के सरकारी नौकरी मिलने का दावा किया। वही बिना किसी का नाम लिए पहले जैसी व्यवस्था होती तो ये संभव नहीं होता। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना से छोटे-बड़े उद्योगों को बढ़ावा मिला है और रोजगार के नए रास्ते खुले हैं। जबकि दिल्ली में हो रहे कॉकरोच पार्टी द्वारा जन आंदोलन की चर्चा करते हुए जनपद के शिक्षा माफिया को कड़ी चेतावनी देते हुए नए कानून की भी चर्चा किया और भरोसा दिलाया कि बेहतर शिक्षा के लिए सरकार संकल्प बद्ध है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने विधायक विकास गुप्ता, कृष्णा पासवान, राजेंद्र सिंह पटेल, जयकुमार सिंह ‘जैकी’ और साध्वी निरंजन ज्योति के प्रयासों को सराहा। कहा कि उनके निरंतर प्रयास से ही फतेहपुर को इतनी बड़ी परियोजनाएं मिली हैं।
आज फतेहपुर-भिटौरा-हिनौता मार्ग, बहलाई-भांडा मार्ग और असोथर-चौरौली-रामनगर-पोहन मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का लोकार्पण हुआ। साथ ही पुलिस लाइन की बहुमंजिला बैरक, पीएसी बहनी की बैरक, राजकीय आईटीआई का उन्नयन, मवेरी बुजुर्ग में आयुष अस्पताल, आईटीआई सिविल लाइन में प्रोजेक्ट लैब, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का उन्नयन और लगभग 160 करोड़ रुपये की पेयजल पुनर्गठन योजना भी जनता को समर्पित किया और मनावा-सड़कटी मार्ग, डेरा-पंदुआ मार्ग के चौड़ीकरण के साथ अन्य कई मार्गो के की सौगात दिया। जबकि मेडिकल कॉलेज परिसर में नर्सिंग कॉलेज और छात्रावास, राजकीय पॉलिटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, साइबर थाने का प्रशासनिक भवन, पुलिस लाइन छात्रावास और ग्रामीण स्टेडियम की आधारशिला भी रखी गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स और थ्री-डी प्रिंटिंग की पढ़ाई होगी। इससे जिले के युवाओं को आधुनिक तकनीक सीखने और रोजगार पाने के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि फतेहपुर मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों का पहला बैच 2027 में निकलेगा और नर्सिंग कॉलेज बनने से जिले की बेटियों को यहीं बेहतर शिक्षा और रोजगार मिलेगा। अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब फतेहपुर विकसित होगा तभी उत्तर प्रदेश और भारत के विकसित होने का संकल्प पूरा होगा।