6 साल से फरार 10 हजार का ईनामी गिरफ्तार

भीलवाड़ा। सुभाषनगर थाना पुलिस ने 10 हजार के ईनामी फरार बदमाश को गिरफ्तार किया । आरोपी छोटू नायक पिता मोहन नायक (निवासी: सिंहपुरा, थाना बदनोर, भीलवाड़ा; हाल निवासी: सांवरा का मकान, छोटी पुलिया के पास, थाना सुभाषनगर, भीलवाड़ा) 6 साल से फरार चल रहा था । आरोपी के खिलाफ मर्डर केस (प्र.स 263/2020 धारा 303, 202 आईपीसी) एवं सत्र न्यायाधीश भीलवाड़ा द्वारा स्थाई वारंट (प्र.स 35/21) भी जारी था । पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी की घेराबंदी कर डिटेन ओर गिरफ्तार किया ।