बानसूर। स्मार्ट हलचल।कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत देवसन की पहाड़ी में पिछले 10 दिनों से तीन बघेरों का मूवमेंट होने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव में पहुंचकर रेस्क्यू करने में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से सुबह और शाम को दो से तीन लेपर्ड पहाड़ी पर घूमते हुए नजर आते है। जिसके चलतें ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लेपर्ड को पकड़ने के लिए जाल लगाया। फोरेस्टर जयकिशन यादव ने बताया कि लेपर्ड को पकड़ने के लिए सरिस्का से जाल मंगवाकर लगाया गया है, लेकिन जाल को पहाड़ी के नीचे लगाया गया है। रात को जाल में शिकार रखा गया था, लेकिन अभी तक लेपर्ड को रेस्क्यू नहीं किया गया है। हल्के वजन का जाल मंगवाकर ऊपर पहाड़ी पर लगाया जाएगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सभी लेपर्ड को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।