सिंधी समाज का चेटीचंड 20 मार्च को, सिंधी समाज में उत्साह, होंगे सामूहिक मुंडन और यज्ञोपवीत संस्कार, निकलेगी विशाल शोभायात्रा

पवित्र ज्योति, बहराणा, भजन कीर्तन व होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन, स्थगित रहेगा व्यापार, समाज जनों की निकलेगी विशाल वाहन रैली
भीलवाड़ा ।  सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के उपलक्ष में आगामी 13 से लेकर 20 मार्च तक आयोजित होने वाले 8 दिवसीय चेटीचंड महापर्व-2026 को लेकर वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं.
सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी मूलचंद बहरवानी ने बताया कि इन तैयारियों की समीक्षा के लिए आज सिंधी समाजजनों की एक विशाल बैठक शाम को स्थानीय नाथद्वारा सराय के पूज्य हेम राज मल भगत झूलेलाल सनातन मन्दिर में महंत टेऊंराम भगत के सानिध्य रमेशचंद्र सभनानी के विशिष्ट आतिथ्य व झूलेलाल मित्र मण्डल के अध्यक्ष कमल वैशनानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई.
जिसमें महापर्व के आठों दिन शहर के प्रत्येक झूलेलाल मन्दिर में भजन कीर्तन, पंजडों की प्रस्तुति, अभिषेक आरती व धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन सहित रात्रि में समाजजनों द्वारा पारंपरिक सामूहिक छेज खेला जाएगा.
महापर्व के दौरान रविवार 15 मार्च को पूज्य हेमराजमल साहब सेवा समिति के तत्वावधान में नाथद्वारा सराय झूलेलाल मन्दिर में सुबह 11 बजे सिंधी समाज के शिक्षा विदों का सम्मान दोपहर 1 बजे समाजजनों की प्रसादी और शाम को 4 बजे से पूज्य बहराणा की स्थापना कर पूज्य झूलेलाल भगवान का आव्हान किया जाएगा.
महापर्व के अंतर्गत शुक्रवार 20 मार्च को मुख्य आयोजन में मन्दिर में सुबह से देश के विभिन्न शहरों से आने वाले सिंधी समाज के नन्हें-मुन्ने बालकों के सामूहिक मुंडन व यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न होंगे इसी दौरान मन्दिर में विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन, गीत-संगीत, सामूहिक नृत्य, पुष्प वर्षा व बहराणा साहब की स्थापना कर विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों सहित शाम 5 बजे से शहर के सभी 8 झूलेलाल मंदिरों शाम की सब्जी मंडी, सिंधु नगर, शास्त्री नगर, बापू नगर, आजाद नगर, पंचवटी, आर के आरसी व्यास नगर की लघु शोभा यात्राओं की सम्मिलित कर अश्व सवार, हाथी घोड़े व बग्घीयुक्त विभिन्न व धार्मिक झाँकियों को सम्मिलित कर विशाल शोभा यात्रा प्रारंभ होगी.
वहीं इससे पूर्व 19 मार्च गुरूवार को चित्र कूट धाम से सकल सिंधी समाज की सुबह 9.30 बजे से एक विशाल वाहन रैली शुरु होगी जो नगर भ्रमण कर नाथद्वारा सराय के दादा हेमराजमल झूलेलाल मन्दिर पहुंचेगी जहाँ पर संत-महात्माओं द्वारा ध्वजारोहण कर महापर्व की शुरूआत होगी.
उल्लेखनीय है कि चेटीचंड महापर्व के मुख्य दिवस 20 मार्च को सिंधी समाज द्वारा पूरे दिन अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे.
20 मार्च को ही दोपहर में सिंधी समाज जनों का सामूहिक भंडारा प्रसादी होगी वहीं शाम को इंद्रा मार्केट सिंधी व्यापारी एसोसिएशन द्वारा स्थानीय चित्र कूट धाम में सिंधी समाजजनों की सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा.
शोभा यात्रा का शहर में सिंधी समाज की संस्थाओं द्वारा कईं तोरणद्वार लगाकर जगह-जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा.
आज की बैठक में उक्त सभी तैयारियों की समीक्षा कर विभिन्न समितियों का गठन कर शेवाधारियों को दायित्व सौंपे गए|
किशोर लखवानी बताया की हेमनदास भोजवानी, रमेश खोतानी, हरिश सखरानी , हीरालाल गुरनानी , कैलाश कृपलानी , विनोद झुरानी , आवतराम फगनानी ,महेश खोतानी , दौलत सामनानी , रामचन्द्र खोतानी , गोवर्द्धन जेठानी , सुरेशकुमार भोजवानी , गुलशनकुमार विधानी , राजकुमार ठारवानी , चंद्रप्रकाश मोतयानी , आसनदास जाजानी , नारायणदास गुरनानी , गंगाराम पेशवानी , तुलसीदास निहालानी , लालचंद नथरानी , मनीष सभनानी , अशोक केवलानी , भगवान दास चन्दनानी, हेमंत धनवानी , देवानंद देवनानी , चन्द्रप्रकाश तुलसानी सहित गणमान्य उपस्थित थे|