प्रांतीय तैलिक साहू महासभा जिला कार्यकारिणी का विस्तार

शंकर लाल गेरोटिया वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष,श्याम लाल बाथरा जिला महामंत्री लालाराम ढाकरिया जिला उपाध्यक्ष व जगदीश चंद्र गुटकणिया जिला संगठनमंत्री नियुक्त

भीलवाड़ा-स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा-जयपुर द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में भीलवाड़ा जिला (शहर) कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष देवीलाल साहू की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र आसरवा ने तीन समाजसेवियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है।जिलाध्यक्ष के द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार भवानी नगर निवासी शंकर लाल गेरोटिया को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, दादाबाड़ी निवासी श्याम लाल बाथरा को जिला महामंत्री तथा शास्त्री नगर निवासी लालाराम ढाकरिया को जिला उपाध्यक्ष व ज्योतिनगर निवासी जगदीश चंद्र गुटकणिया को जिला संगठनमंत्री नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों से तेली समाज के कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महासभा द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने तेली समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।

प्रांतीय महासभा के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, सक्रियता और समाजसेवा की भावना से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा भीलवाड़ा जिले में महासभा की गतिविधियों का प्रभाव और विस्तार होगा।