काछोला में रक्तदान शिविर, 83 यूनिट रक्त संग्रहित

18 रक्तदाताओं ने दुर्लभ रक्त समूह का किया दान, युवाओं और प्रथम बार रक्तदान करने वालों में दिखा उत्साह

काछोला 26 जुलाई – स्मार्ट हलचल|युवा हेल्पलाइन ग्रुप एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में काछोला के माहेश्वरी भवन में आयोजित 19वें रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 83 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में 18 रक्तदाताओं ने दुर्लभ रक्त समूह का रक्तदान किया। जबकि 12 से अधिक युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया।
शिविर में वरिष्ठ नागरिक सूरतराम गगरानी, भेरूलाल मंत्री, सत्यनारायण डागा एवं डॉ. एन.के. सोनी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। दो दंपतियों ने संयुक्त रूप से रक्तदान किया। वहीं 16 रक्तदाताओं ने 18वीं से 24वीं बार रक्तदान कर नियमित रक्तदाता होने का उदाहरण प्रस्तुत किया। सेजल पुत्री गोपाल मालू ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पहली बार रक्तदान किया।
शिविर के सफल आयोजन में युवा हेल्पलाइन ग्रुप के गोपाल मालू, अरविंद डागा, लोकेश वैष्णव, मुरली मनोहर मूंदड़ा, संजय पारीक, सिंकू गगरानी, रमेश मंत्री, सुशील सोमानी, नरेश पारीक, प्रीतम सोनी, शिवकुमार सोडाणी, विनय मालू, पवन पारीक एवं अक्षत जागेटिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
रक्त संग्रहण कोटड़ी श्याम ब्लड बैंक, भीलवाड़ा की टीम ने हेमंत गर्ग के नेतृत्व में किया। शिविर के अंत में युवा हेल्पलाइन ग्रुप काछोला ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं ब्लड बैंक टीम का आभार व्यक्त किया।