सीएलजी बैठक में राजकॉप ऐप डाउनलोड कराया ,नशा व साइबर अपराध रोकने में सहयोग की अपील

थांवला। लुकमान शाह
स्मार्ट हलचल|थांवला पुलिस थाना परिसर में डेगाना पुलिस उपाधीक्षक अजीत पाल की अध्यक्षता में सीएलजी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था, यातायात सुरक्षा, नशा मुक्ति और साइबर अपराध की रोकथाम सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। डेगाना डिप्टी अजीत पाल ने बैठक में सभी सीएलजी एवं शांति समिति के सदस्यों को राजकॉप (RajCop) ऐप डाउनलोड करवाकर उसके उपयोग की जानकारी दी व दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और शराब या नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की।बैठक में अभिभावकों से बच्चों को नशे और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से दूर रखने, साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने का आह्वान किया गया। क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम, किसानों के जमीनी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान तथा गांवों व सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने सीएलजी, शांति समिति एवं युवाओं से अपराध नियंत्रण और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की अपील की। इस दौरान सीएलजी सदस्य सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।