गुर्जर गॉड ब्राह्मण समाज के चुनाव हुए संपन्न,शर्मा बने अध्यक्ष,पत्रिया बने उपाध्यक्ष

अलकेश पारीक

स्मार्ट हलचल|जहाज़पुर आज गुर्जर गॉड ब्राह्मण समाज जहाजपुर कि आज बैठक हुई,बैठक में चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई जिसमें उपाध्यक्ष पद पर योगेश पत्रिया कोषाध्यक्ष पद पर,चंद्र प्रकाश पंचोली व सचिव पद पर पंकज शर्मा को निर्विरोध घोषित किया गया
उसके बाद में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने अपने फार्म भरे जिसमें से एक उम्मीदवार ने अपना फॉर्म हटा लिया इसके बाद में अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र शर्मा और भगवान पंचोली के बीच में मुकाबला रहा
चुनाव समिति के प्रभारी चंद्र प्रकाश पंचोली व उनके चुनाव सहायक सत्येंद्र पंचोली, महावीर शर्मा, विनोद पत्रिया,राधेश्याम पंचोली, ज्योति प्रकाश ने चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाई
चुनाव 2:00 बजे से 5:00 बजे तक वोटिंग प्रक्रिया पूरी हुई उसके बाद में चुनाव प्रभारी ने नरेंद्र शर्मा को 21 वोट से विजेता घोषित किया
इसके साथ समाज के संरक्षण मंडल भी निर्वाचित घोषित किया जिसमें सत्येंद्र पंचोली, राधेश्याम पंचोली, बालेंद्र आर्य, आलोक पंचोली, महेंद्र उपाध्याय, ओम काटिया, भंवर बंड़ेला इन सभी को गौतम समाज के प्रतिनिधियों ने नव कार्यकारिणी को साफा व माला पहनकर उनका स्वागत सम्मान किया