शिवराज बारवाल मीना
टोंक। स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस के निर्देशानुसार प्रदेश आदिवासी कांग्रेस राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा ने टोंक जिला आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष फोजूराम मीणा की अभिशंसा पर नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है।
प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोगरा द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें संगठन महासचिव सांवतराम मीना, उपाध्यक्ष रामलाल मीणा, सुवालाल मीणा, फोरूलाल मीणा, किरोड़ी लाल मीणा, हनुमान प्रसाद, कैलाश, भागचंद, रामअवतार (पूर्व फौजी), सुरेश कुमार, मानसिंह, महासचिव सोहन पाल, मदन लाल, आसाराम, पंकज, कैलाश, धर्मराज, कृष्ण अवतार, रमेश, कन्हैया लाल, दिनेश कुमार, कजोड़, राजेन्द्र, रामकिशोर, भरत लाल, राम खिलाड़ी, सचिव रामजीलाल, रामफूल, बाबूलाल, महावीर, भोलूराम मीणा, किशन लाल, मोजीराम, कमलेश कुमार, रामअवतार, विनोद, आशाराम, घासीलाल, रामअवतार, मनराज, कमलेश, रामअवतार, बनवारी लाल, धर्मवीर, सीताराम मीणा सहित अन्य पदाधिकारी, कोषाध्यक्ष चंद्रमोहन घासडी, सोशल मीडिया प्रभारी अरुण, प्रवक्ता राजाराम मीणा को नियुक्ति दी गई हैं। प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोगरा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयों का सिलसिला जारी है।
