अवैध बजरी परिवहन करते बिना नंबरी डंपर जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा । शक्करगढ़ थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक बिना नंबरी डंपर को जप्त कर दो आरोपी प्रकाश मीणा व विशाल मीणा गिरफतार किया । भीलवाड़ा एसपी धर्मेन्द्र यादव , शाहपुरा एएसपी राजेश आर्य के निर्देश अनुसार एवं जहाजपुर वृताधिकारी रेवडमल मार्य के सुपरविजन मे अवैध बजरी खनन/ परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए थानाधिकारी शक्करगढ़ पुरणमल के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा रात्रीकालिन गस्त के दौरान खजुरी से एक बिना नंबरी वाहन डम्पर को अवैध बजरी परिवहन करते हुये पकडा गया व डम्पर के चालक प्रकाश पिता नन्दाराम मीणा उम्र 30 साल निवासी झीकली थाना जहाजपुर जिला भीलवाडा व खलासी विशाल पिता दुर्गालाल मीणा उम्र 22 साल निवासी शिवगढ थाना जहाजपुर जिला भीलवाडा को मौके से गिरफतार किया और डम्पर को जप्त किया गया। पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में मामला दर्ज
कर जांच शुरू की है । गठित पुलिस टीम में कांस्टेबल रामराज, राजपाल और कांस्टेबल चालक मंगलराम शामिल थे ।