व्यापार महासंघ-भवानी मंडी द्वारा देव दर्शन यात्रा का आयोजन

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल /भवानी मंडी|व्यापार महासंघ, भवानी मंडी द्वारा नगर के व्यापारी बंधुओं के लिए दो दिवसीय “देव दर्शन यात्रा” का आयोजन *31 जुलाई एवं 1 अगस्त 2026* को किया जा रहा है।यात्रा के दौरान श्रद्धालु *श्री पशुपतिनाथ मंदिर -मंदसौर,* *श्री सांवलिया सेठ, श्रीनाथजी (नाथद्वारा), विश्व स्वरूपम् महादेव, शनि मंदिर* तथा अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। यात्रा पूर्णतः धार्मिक एवं सात्विक वातावरण में आयोजित की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए *वातानुकूलित (ए.सी.) बस जो विशेष रूप से कोटा से मंगवाई जा रही है, शुद्ध सात्विक भोजन एवं नाश्ते और साथ ही ठहरने की वातानुकूलित व्यवस्था की गई है।*

व्यापार महासंघ *अध्यक्ष गिरीश सोमानी* ने बताया कि महासंघ द्वारा यह पहले ही मौका है जब इस प्रकार की यात्रा का आयोजन किया जा रहा है |
यात्रा को लेकर व्यापारियों में विशेष उत्साह है तथा बड़ी संख्या में व्यापारी अपना पंजीयन करा चुके हैं। सीमित सीटें शेष हैं, इसलिए जो व्यापारी इस पुण्य यात्रा में सम्मिलित होना चाहते हैं, वे शीघ्र अपना नाम दर्ज करवाएँ।
व्यापार महासंघ *महासचिव लक्की मारवाड़ी* ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य व्यापारियों के बीच परस्पर मेलजोल एवं सहयोग की भावना को बढ़ाना है और साथ ही सभी व्यापारी बंधुओं से इस धार्मिक यात्रा में सहभागी बनकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।