बिजयनगर अनिल जांगिड़
स्मार्ट हलचल|प्राज्ञ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं वृहद् वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री नरेन्द्र कुमार श्रीश्रीमाल रहे, जबकि अध्यक्षता श्री सम्पतराज चपलोत ने की। मुख्य अतिथि ने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम में गुरु वंदना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कराटे, दीप योग एवं वेटलिफ्टिंग का प्रदर्शन हुआ।
इस अवसर पर श्री प्रेमराज बोहरा, श्री अजीत लोढ़ा, श्री ज्ञानचंद कोठारी, श्री संजीव भटेवड़ा, श्री अनुराग चोरड़िया, श्री अंकुश नाहर, श्री दिलीप मेहता, श्री नरेंद्र बडोला, श्री पूनम बम्ब, श्री पुखराज डांगी, श्री सुरेन्द्र पीपाड़ा, श्री गोपीचंद चोरड़िया एवं श्री अंकित तातेड़ सहित संस्थान के पदाधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने फलदार व छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
