बंटवारा, नामांतरण, राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण सहित विभिन्न विभागों की सेवाओं का ग्रामीणों को मिला
अलकेश पारीक
स्मार्ट हलचल|ग्राम पंचायत बाकरा में सोमवार को ग्रामीण सेवा शिविर के तहत फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी तहसीलदार अमितेश कुमार मीणा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर राहत प्रदान की।
शिविर के दौरान आपसी सहमति से एक बंटवारा प्रकरण का निस्तारण किया गया। वहीं तीन राजस्व अभिलेखों में शुद्धिकरण एवं पांच नामांतरण प्रकरणों का भी मौके पर समाधान किया गया। इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक कार्य एक ही स्थान पर किए गए, जिससे ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।
अधिकारियों ने शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी तथा पात्र हितग्राहियों के कार्यों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया।
शिविर में गिरदावर रामकिशन जाट, पटवारी आदेश कुमार मीणा, कनिष्ठ सहायक अरुण कुमार पुरोहित, ग्राम विकास अधिकारी हंसराज बैरवा, कनिष्ठ लिपिक कांता मीणा, कृषि पर्यवेक्षक मस्तराम मीणा, सीएचओ अनीता गुर्जर, निर्मला मीणा, सोना मीणा, रामराज मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सत्यनारायण शर्मा, धर्मचंद मीणा, सत्यनारायण सेन, वीरेंद्र मीणा, करनी सेना जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह खेरूना, राकेश खटीक सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
