(रमेश चंद्र डाड)
आकोला |स्मार्ट हलचल|पर्याप्त वर्षा नहीं होने से चिंतित ग्रामीणों ने अच्छी बारिश की कामना को लेकर अनूठी धार्मिक आस्था का परिचय दिया। बरूदनी कस्बे में व्यापारियों ने स्वेच्छा से बाजार बंद रखा और गांव के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, युवा एवं श्रद्धालु माता रानी के दरबार में एकत्रित हुए।
इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में अच्छी वर्षा, किसानों की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों के साथ सामूहिक रूप से क्षेत्र में सुख-शांति एवं भरपूर बारिश की कामना की। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कहा कि वर्षा की कमी से खरीफ फसलें प्रभावित हो रही हैं, इसलिए सभी ने एकजुट होकर ईश्वर से अच्छी वर्षा की प्रार्थना की।
इस अवसर पर गांव के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी, किसान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का भाव देखने को मिला।
