राम नगर की महिलाओं ने मनाया होलिका दहन का कार्यक्रम

शाहपुरा-वार्ड नम्बर 15 रामनगर की महिलाओ में बड़े ही धूमधाम के साथ होलिका दहन का कार्यक्रम मनाया।
महिला मण्डल की सदस्य संगीता सोनी ने बताया कि महिलाओं ने होली के कार्यक्रम में डीजे पर नाचते-गाते हुए।भगवान के भजनों पर आनन्द लेते हुए।बहुत ही हर्षोल्लास के साथ होली का कार्यक्रम मनाया।सबसे पहले सभी महिलाओं ने होलिका की पूजा-अर्चना कर विधि-विधान के साथ होलिका दहन का कार्यक्रम सम्पन्न किया।इसमें महिलाओं ने बताया कि होलिका का यह कार्यक्रम असत्य पर सत्य की जीत,अंधकार में प्रकाश का फैलना है। जिसमे संगीता सोनी,पूजा ठठेरा,हेमा ठठेरा आदि वार्ड की महिलाओं ने मिलकर होलिका दहन का कार्यक्रम सम्पन्न किया।