गंगापुर में गोबर के उपलों से होलिका दहन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिलाया

 मुकेश गुर्जर

गंगापुर,स्मार्ट हलचल|होली के पावन अवसर पर सोमवार शाम भूत बावजी मंदिर प्रांगण में परंपरागत तरीके से होलीका दहन समारोह आयोजित किया गया, लेकिन इस बार एक अलग तरीके से। पेड़ों की लकड़ियों की बजाय गाय के गोबर के उपलों (गोबर कंडों) का उपयोग कर होलिका दहन किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया गया
समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय परिवार शामिल हुए। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि गोबर के उपलों से दहन करने का निर्णय इस बार पर्यावरण व वायु प्रदूषण को घटाने की भावना से लिया गया। इसके अलावा यह कदम पारंपरिक उत्सव को प्रदूषण-रहित तरीके से मनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल भी माना जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि गोबर के उपलों से दहन करने पर वनों की कटाई कम होगी और होली का उत्सव सकारात्मक व हरित संदेश के साथ मनाया जा सकेगा।

सभी को होली की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि इस तरह की इको-फ्रेंडली पहल से परंपरा व पर्यावरण दोनों का सम्मान हो सकता हे