रेगर समाज की नई कार्यकारिणी का गठन

रोपा,स्मार्ट हलचल|गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आम चौखला रेगर समाज सेवा समिति ब्रांच गढ़ गहुली माता की आम सभा का आयोजन कैलाश देवतवाल जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय रैगर महासभा भीलवाड़ा द्वारा किया गया। अध्यापक रामेश्वर लाल रेगर ने बताया की बैठक में जिला अध्यक्ष कैलाश देवतवाल ने अपने उद्बोधन में रैगर समाज को सामाजिक एवं राजनीतिक एकता बनाने और समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने का सुझाव दिया ।छात्रावास अध्यक्ष रतनलाल मुंडेतिया शाहपुरा ने अपने विचारों में बताया कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सेवा करनी चाहिए तथा समाज में शिक्षा का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करना चाहिए। बैठक में आम चौखला रेगर समाज सेवा समिति ब्रांच गढ़ गहुली माता की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया ।जिसमें छगनलाल तगाया बंसी लाल उदेनिया संरक्षक रणजीत निंदरिया अध्यक्ष कैलाश दुन्दारिया मदन चंदोलिया उपाध्यक्ष रामलाल ओलेडिया महासचिव रामेश्वर झाड़ौतिया कोषाध्यक्ष मुकेश ओलेडिया सचिव हंसराज इंदौरिया सहसचिव महावीर पीपलीवाल उदयलाल उदेनिया रोडू सेरसिया सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य कैलाश देवतवाल रतन लाल मुंडेतिया मेवालाल जगरवाल मदन लाल जगरवाल रामस्वरूप शंकर माधुलाल जलुथरिया राजू लाल कासोटीया सदस्य मनोनीत किया। समाज के उपस्थित पंच पटेल बुद्धिजीवियों समाज में व्याप्त कृतियों पर विचार रखे और समाज से उन्हें दूर करने का आह्वान किया एवं नई कार्यकारिणी को समाज के लिए अच्छे कार्य करने हेतु निवेदन किया बैठक में बंसीलाल भेरूलाल कैलाश रामदेव धन्नालाल देवीलाल रतनलाल फूलचंद सत्यनारायण सिंह जी राम कालू लाल नाथूलाल रतनलाल देवीलाल हीरालाल रोडू लाल आदि समाज बंधु उपस्थित हुए।