उदयपुर 30 जुलाई
स्मार्ट हलचल|जिले के उप प्राचार्यों के संगठन रेसा रेसा वीपी द्वारा आज जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।रेसा वीपी उदयपुर जिला अध्यक्ष डॉ इन्द्रजीत सिंह राणा ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर द्वारा वरिष्ठता से संबंधित याचिकाओं में पारित निर्णय के फलस्वरूप माध्यमिक शिक्षा विभाग में पदोन्नति एवं पदस्थापन व्यवस्था पर व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना उत्पन्न हो गई है। इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 11,000 से अधिक उप प्राचार्य, व्याख्याता एवं अन्य कार्मिक प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्य रूप से प्रभावित हो सकते हैं।
जिला महामंत्री डॉ देवी लाल गर्ग ने बताया वर्तमान में कार्यरत उप प्राचार्यों ने विभागीय नियमों एवं वैधानिक प्रक्रियाओं के अनुरूप पदोन्नती प्राप्त कर अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। इन पदोन्नतियों एवं पदस्थापनों में संबंधित कार्मिक की कोई व्यक्तिगत त्रुटि या दोष नहीं है। ऐसे में यदि उक्त निर्णय के आधार पर सेवा स्थितियों परिवर्तन किया जाता है तो इससे हजारों कर्मचारियों के सेवा अधिकार, वरिष्ठता, पदस्थापन प्रशासनिक स्थिरता एवं शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
इस संबंध में राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (उप प्राचार्य) द्वारा राज्य सरकार से
राजस्थान उच्च न्यायालय के उक्त निर्णय के विरुद्ध माननीय सर्वोच्च न्यायालय में तत्काल विशेष अनुमति याचिका (एस एल पी) दायर की जाए।साथ ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय से अंतिम निर्णय होने तक अंतरिम स्थगन अथवा यथास्थिति बनाए रखने का प्रभावी अनुरोध किया जाए, ताकि वर्तमान में कार्यरत उप प्राचार्यों एवं अन्य प्रभावित कार्मिकों के सेवा हित सुरक्षित रह सकें।
इसी क्रम में पूर्व में विधिसम्मत रूप से संपन्न पदोन्नति एवं पदस्थापन प्रक्रियाओं से अर्जित सेवा अधिकारों, वरिष्ठता एवं प्रशासनिक निरंतरता का पूर्ण संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही इस विषय में कोई भी प्रशासनिक निर्णय लेने से पूर्व सभी विधिक, संवैधानिक एवं प्रशासनिक पहलुओं का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए कर्मचारी हितों एवं शिक्षा व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों का समुचित मूल्यांकन किया जाए।
इसके अतिरिक्त अन्य मांगे की भी की गई है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण सोमपुरा अध्यक्ष डॉ इंद्रजीत सिंह राणा,महामंत्री डॉ देवीलाल गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश कुमार आहारी, कोषाध्यक्ष दीपक मंत्री, महिला मंत्री प्रमिला पगारिया , ज़िला प्रवक्ता राजेंद्र भूखिया,महिला उपाध्यक्ष मीरा फ़नात,देवेंद्र मेनारिया,पुष्पेंद्र चौबीसा,प्रीति गौड, सोमना गोयल दीपक मंत्री कोषाध्यक्ष, जयदीप मेहता, महेंद्र ओदिच्या, पुष्पेंद्र कुमार चौबीस, प्रभु लाल खटीक, कैलाश सारडा, प्रवीण आदिच्य, मनीष जैन, जितेंद्र मेहता, राहुल पालीवाल, देवेंद्र मेनारिया, प्रद्युम्न सिंह शक्तावत, चंद्र प्रकाश जैन, यशवंत चुंडावत, सविता झगड़ावत, सोनल जैन, पूजा गहलोत, गरिमा सिसोदिया, मोतीलाल मेघवाल, जतिन कुमार जोशी, फारूक मोहम्मद, मुकेश शर्मा, प्रभावती शर्मा, राजेंद्र सिंह झाला, संदीप तवार, हरीश तलेश्वरा, वनिता नागदा, शिवलाल भील, राजेश कुमार भील, नवीन परमार, अमरचंद मीणा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
